“दास्तान-ए-राम”

“दास्तान-ए-राम”

दिल्ली स्थित जोकर थिएटर ग्रुप का प्रयागराज में भव्य मंचन

प्रयागराज, 7 अगस्त (बुधवार) – आज दिल्ली के प्रसिद्ध जोकर थिएटर ग्रुप ने प्रयागराज के ज़ाहिदा ऑडिटोरियम में अपने भव्य नाटक “दास्तान-ए-राम” का शानदार मंचन किया। इस नाटक में छाऊ, कथक, भरतनाट्यम, कच्ची घोड़ी, शेडो पेपेट्री, और मशाल आर्ट जैसी विभिन्न कलाओं का संग्रह प्रस्तुत किया गया। इतनी विभिन्न कलाओं को एक नाटक में एकत्रित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन निर्देशक मुस्तजाब मालिक ने इसे बखूबी निभाया।

नाटक में डांस कोरियोग्राफी गुरु पुनिता शर्मा द्वारा की गई, जिनकी मेहनत और विशेषज्ञता ने प्रदर्शन को वास्तव में अनोखा बना दिया। रामायण की पारंपरिक कथा को समकालीन तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शकों को एक नया और असाधारण अनुभव प्राप्त हुआ।

क़िस्सा गो अदीप सेठिया ने दास्तान गो के रूप में रामायण की कहानी सुनाकर दर्शकों में समां बांध दिया। भगवान राम के पात्र में संदीप करतार सिंह ने अपनी अदाकारी से गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने भगवान राम के चरित्र को इतनी सहजता और कुशलता से निभाया कि उनकी प्रशंसा हर ओर से हुई। राजा जनक की भूमिका में डॉ. विनोद कथूरिया ने जैसे राजा जनक को ही मंच पर ला खड़ा किया हो। सीता के पात्र में वैदेशा लोभियाल, लक्ष्मण के पात्र में श्री हरी पराक्रम, रावण के पात्र में भूपेंदर त्यागी, और मेघनाथ के पात्र में मिथुन तेजियान ने भी अपनी उत्कृष्ट अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस नाटक के लेखक दानिश इकबाल, गीतकार मृदुला घई और निर्माता तारिक खान ने इस प्रस्तुति में एक नया आयाम जोड़ा। दर्शकों ने इस अनूठी प्रस्तुति की बहुत सराहना की और इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बताया। नाटक में परंपरा और आधुनिकता का ऐसा संयोजन पहले कभी नहीं देखा गया था, जिससे यह प्रदर्शन दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक बसा रहेगा।

Sign Up to receive the latest updates and news

BHARAT DIARY,H.N. 149,Street: Ring RoadKilokari ,Opposite Maharani BaghNew Delhi,India . Pin Code 110014
Follow our social media
© 2007-2024 YAGPU COMMUNICATION PVT.LTD All rights reserved.